Vedant Samachar

विधानसभा में उठा उद्यानिकी विभाग का मुद्दा, 633 में से 232 पद खाली…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर ,13मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को उद्यानिकी विभाग में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के स्वीकृत और रिक्त पदों को लेकर सवाल उठाया गया। इस दौरान विभाग में कार्यरत अधिकारियों की संख्या और खाली पदों की जानकारी मांगी गई।

पुन्नूलाल मोहले ने प्रश्न करते हुए पूछा कि उद्यानिकी विभाग में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के कुल कितने पद स्वीकृत हैं, इनमें से कितने पदों पर अधिकारी कार्यरत हैं और कितने पद रिक्त हैं। साथ ही उन्होंने रिक्त पदों को भरने की समयसीमा भी जानना चाही।

इस पर जवाब देते हुए रामविचार नेताम ने बताया कि उद्यानिकी विभाग में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के कुल 633 पद स्वीकृत हैं। इनमें से वर्तमान में 401 पदों पर अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 232 पद रिक्त हैं। मंत्री ने बताया कि इन रिक्त पदों में से 30 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति मिल चुकी है और भर्ती की प्रक्रिया जारी है। हालांकि भर्ती पूरी होने की निश्चित समयसीमा बताना फिलहाल संभव नहीं है।

Share This Article