Vedant Samachar

डीएसपीएम टीपीएस के वर्कशॉप संभाग को हाउसकीपिंग में प्रथम पुरस्कार…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,13मार्च (वेदांत समाचार)। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएम टीपीएस) में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में वर्कशॉप संभाग को हाउसकीपिंग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार संयंत्र परिसर में स्वच्छता, सुव्यवस्था और सुरक्षा मानकों के उत्कृष्ट पालन के लिए प्रदान किया गया।

संयंत्र के संरक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 3 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक किया गया था। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने वर्कशॉप संभाग को यह पुरस्कार प्रदान किया और कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों के पालन तथा स्वच्छ कार्यस्थल बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता रवि खरे, सहायक अभियंता दीप्ति उपाध्याय, किशन नारंग, राहुल भगत, विपेन्द्र, अनिल कुमार, मकसूदन, विजय, सुभाष, मंगल सिंह और दीपक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article