Vedant Samachar

आईटीआई छात्र पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, चेहरे और पीठ पर आई गंभीर चोटें…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,13मार्च (वेदांत समाचार)। बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक आईटीआई छात्र के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित समीर कुमार भार्गव, जो कर्बला क्षेत्र का निवासी है, ने बताया कि जब वह अपनी बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था, तभी सिटी सेंटर के पास गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे एक व्यक्ति से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सामने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए मुआवजे की मांग शुरू कर दी और बिना कोई बात सुने समीर के साथ मारपीट करने लगा।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावर ने फ़ोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया, जो कि किसी निजी मार्ट में कार्यरत बताए जा रहे हैं। इन लोगों ने मिलकर समीर को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके चेहरे, पीठ और कान में चोटें आई हैं। आरोपियों ने मारपीट के दौरान चाबी और कड़े का भी उपयोग किया, जिससे छात्र का चेहरा सूज गया है और कान से सुनाई देने में भी दिक्कत हो रही है। पीड़ित छात्र ने अब कोतवाली थाने पहुँचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है।

Share This Article