Vedant Samachar

आधी रात गांधी मैदान में धधकी क्रेटा… 1:30 बजे लगी आग, कार जलकर खाक…

Vedant Samachar
1 Min Read

गरियाबंदकोरबा,13मार्च (वेदांत समाचार)। शहर के गांधी मैदान स्थित बीओ ऑफिस के सामने खड़ी एक क्रेटा कार में देर रात अचानक आग लग गई। घटना करीब रात 1:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कार ऑफिस के सामने हल्के कचरे के ढेर के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग इतनी भयानक थी कि पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलने पर देर रात फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग कार में पूरी तरह फैल चुकी थी और वाहन बुरी तरह जल चुका था। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार में आग शॉर्ट सर्किट, कचरे में लगी आग या किसी अन्य कारण से लगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Share This Article