Vedant Samachar

आबकारी विभाग की कार्रवाई, 81 हजार रुपए के महुआ शराब एवं लाहन जब्त

Vedant samachar
1 Min Read

बलौदाबाजार, 12 मार्च 2026। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरूवार को कार्रवाई करते हुए 81 हजार रुपये के अवैध महुआ शराब एवं महुआ लाहन जब्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल वृत्त के अंतर्गत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी श्याम पटेल हाल मुकाम ग्राम सैहाभाटा थाना कसडोल के कब्जे से 45 बल्क लीटर महुआ शराब, बाजार मूल्य 9 हजार रूपये होना पाया गया एवं 30 किलोग्राम क्षमता वाली प्लास्टिक बोरी में 40 नग कुल 1200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। महुआ लाहन का बाजार मूल्य 72 हजार रूपये होना पाया गया। महुआ लाहन की सेम्पल लकेर सभी लाहन को मौके पर नष्ट किया गया।

आरोपी श्याम पटेल के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) (च), 34(2), 59(क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, पी.माधव राव, विनोद कुमार बांधे, नगर सैनिक  कमल वर्मा, दुर्गेशवरी कुर्रे एवं राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article