Vedant Samachar

संरक्षा का ध्यान कार्यस्थल पर ही नहीं हर क्षण रखें-श्री सिंह

Vedant Samachar
2 Min Read
सीएचपी बाह्य क्षेत्र में अग्निदुर्घटना का माॅकड्रिल एवं मुख्य अभियंता को रिपोर्टिंग करता हुआ सुरक्षाकर्मी

0.एचटीपीएस में राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह में हुए विविध आयोजन

कोरबा 12 मार्च 2026- भविष्य में दुर्घटनाओं को टालने के लिए संरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता रहा है। कर्मचारी संरक्षा का ध्यान कार्यस्थल पर ही नहीं हर क्षण रखें। सावधानी एवं सतर्कता से दुर्घटनाओं से बचाव होता है। यह विचार मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने संरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में व्यक्त किए।हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में 05 से 11 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह मनाया गया। सप्ताहभर हुए कार्यक्रम में मुख्य अभियंता एचके सिंह एवं विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता सर्वश्री एमके गुप्ता, एके. शाह, आरके. पांडे, केएनबी. राव, एसके. नायर, परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल द्वारा अपने उद्बोधन में कर्मचारियों एवं श्रमिकों को संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।


अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) राजेश बंजारा के समन्वय में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इनमें संरक्षा जागरूकता व्याख्यान एवं प्रशिक्षण, अग्निदुर्घटना का माॅकड्रिल, सीपीआर, प्राथमिक उपचार और व्यवसायजन्य रोग पर प्रशिक्षण, धूल एवं ध्वनि प्रदूषित क्षेत्रों में सुरक्षा व सावधानियां, विद्युत संरक्षा, संरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी एवं रसायन संरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्पर्धा के विजयी प्रतिभागी, समूह और प्रशिक्षकों को मुख्य अभियंता एवं अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। हाउस कीपिंग में समूह-अ में संचालन-तीन, समूह-ब में बीएमडी- दो, समूह-स में टीएमडी-तीन और समूह-द में 500 मेगावाॅट संयंत्र टेस्टिंग डिविजन-3 ने प्रथम पुरस्कार जीता है। नारा प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी पत्थरलाल यादव, इन्द्रजीत बंसोड़, मनोज कुमार पटेल, विमल तिवारी, तनखुश पटेल, कार्तिक दास महंत शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रिया मिश्रा, परमानंद जांगड़े एवं रविंद्र साहू द्वारा किया गया।

Share This Article