Vedant Samachar

12वें Governance Now PSU अवॉर्ड्स में SECL को दो सम्मान, सीएमडी हरीश दुहन को मिला ‘CMD PSU Leadership Award’

Vedant samachar
1 Min Read

नई दिल्ली, 12 मार्च (वेदांत समाचार)। South Eastern Coalfields Limited (SECL) को नई दिल्ली में आयोजित Governance Now PSU Awards में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक Harish Duhan को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सार्वजनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘CMD PSU Leadership Award’ प्रदान किया गया।

इसी समारोह में SECL को ‘Best Use of Automation & Digital Technologies Award’ से भी नवाजा गया। यह सम्मान कंपनी द्वारा Project DigiCoal और Integrated Command & Control Centre (ICCC) के माध्यम से खनन कार्यों को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और दक्ष बनाने के लिए किए जा रहे नवाचारों और डिजिटल पहल के लिए दिया गया।

समारोह में SECL की ओर से महाप्रबंधक (खनन) अनिल जैन, प्रबंधक (सतर्कता) अनिल कुमार तथा उप-प्रबंधक (उत्खनन) चिरंजीवी साहू (दीपका क्षेत्र) ने पुरस्कार ग्रहण किया।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार डिजिटल तकनीकों और ऑटोमेशन के उपयोग से खनन कार्यों में सुरक्षा, पारदर्शिता और कार्यक्षमता को बढ़ावा मिल रहा है।

Share This Article