Vedant Samachar

बलौदाबाजार जिले में घरेलू LPG गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश

Vedant samachar
2 Min Read
  • कलेक्टर ने एलपीज़ी वितरकों के साथ की बैठक

बलौदाबाजार, 11 मार्च 2026/ जिले में घरेलू एलपीजी गैस  की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था हेतु बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले के घरेलु  एलपीज़ी गैस वितरकों के साथ बैठक कर जिले में रसोई गैस की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि सभी एजेंसियो में उपभोक्ताओं सामन्य रूप से व प्रचलित मूल्य पर एलपीज़ी गैस उपलब्ध कराएं। कहीं पर भी एजेंसी के द्वारा शॉर्टेज की स्थिति निर्मित न हो। कालाबाजारी या अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वितरक एलपीज़ी  भण्डारण एवं वितरण की पंजी संधारित करें और विभागीय अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कामर्शियल एलपीजी के लिये उचित  समन्वय स्थापित कर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

बैठक में बताया गया कि जिले में इंडियन ऑयल एवं हिंदुस्तान ऑयल कम्पनी के कुल 22 वितरक हैं। उपस्थित वितरकों ने अवगत कराया कि जिले में घरेलु एलपीज़ी की पर्याप्त उपलब्धता है कहीं कोई दिक्कत नहीं है।कमर्शियल  के लिये भी समन्वय बनाकर उपलब्ध कराया जा रहा है।

 खाद्य विभाग के अधिकारियो ने बताया कि एलपीज़ी आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article