Vedant Samachar

घर में अकेली छात्रा को देख बिगड़ी शिक्षक की नीयत, किया ये अश्लील हरकत, पुलिस ने भेजा जेल…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,11 मार्च (वेदांत समाचार)। न्यायधानी के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से मानवता और शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक रोहित पटेल को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी शिक्षक, जो मूलतः जांजगीर-चांपा जिले का निवासी है, सोमवार को पचपेड़ी थाना क्षेत्र स्थित पीड़िता के घर दही मांगने के बहाने दाखिल हुआ था और घर में दो बहनों को अकेला पाकर उसने बड़ी बहन के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

छात्रा द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसका मुँह दबाकर डराने का प्रयास किया, किंतु तभी छोटी बहन ने मौके पर पहुँचकर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर आरोपी वहाँ से भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाना पहुँचकर आपबीती सुनाई, जिस पर पचपेड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article