Vedant Samachar

CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,11 मार्च (वेदांत समाचार)। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास के साथ मेरे साथ अडिग खड़ी रहने वाली मेरी जीवन संगिनी कौशल्या साय जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। आपका स्नेह, सहयोग और दृढ़ विश्वास मेरे लिए सदैव एक मजबूत आधार रहा है। आपके धैर्य, सादगी और सुलझी हुई सोच ने हर जिम्मेदारी और हर चुनौती को सहज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Share This Article