Vedant Samachar

एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या विधायक कॉलोनी स्थित घर में फांसी लगाई…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,11 मार्च (वेदांत समाचार)। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव (39) ने विधायक विश्राम गृह स्थित बंगला नंबर 79, पुरैना विधायक कॉलोनी में अपने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे यहां अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

हरियाणा के रहने वाले थे विंग कमांडर विपुल


विंग कमांडर विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला।

Share This Article