Vedant Samachar

जिला कांग्रेस कोरबा शहर के महामंत्री बने गिरधारी बरेठ, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 11 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा विधानसभा क्षेत्र के युवा और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता गिरधारी बरेठ इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर की नई कार्यकारिणी को मंजूरी मिलने के बाद गिरधारी बरेठ को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, रायपुर से प्रभारी महामंत्री (संगठन व प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू द्वारा जारी पत्र में जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर की प्रस्तावित कार्यकारिणी को अनुमोदन प्रदान किया गया है, जिसमें गिरधारी बरेठ को जिला महामंत्री बनाया गया है।

गिरधारी बरेठ के महामंत्री बनाए जाने की खबर सामने आते ही कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सोशल मीडिया से लेकर शहर तक उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने और जमीनी स्तर पर लोगों के बीच काम करने का ही परिणाम है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

गिरधारी बरेठ अपनी सक्रियता, मिलनसार स्वभाव और युवा नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और वे लगातार सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गिरधारी बरेठ को मिली यह जिम्मेदारी न केवल उनके राजनीतिक सफर के लिए अहम साबित होगी, बल्कि कोरबा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को भी नई ऊर्जा देने का काम करेगी।

Share This Article