Vedant Samachar

ग्राम समोदा में अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, शासकीय जमीन कराई गई मुक्त

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 10 फरवरी 2026। जिला प्रशासन ने ग्राम समोदा में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाए गए पक्के दुकान निर्माण, टीन शेड और तार घेरा हटाकर भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया।

कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु के नेतृत्व में राजस्व अमले और पुलिस विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, ग्राम समोदा के राजस्व निरीक्षक मंडल जेवरा सिरसा के अंतर्गत शासकीय घास भूमि खसरा नंबर 778, रकबा 0.13 हेक्टेयर पर अवैध निर्माण किया गया था।

बताया गया कि ग्राम निवासी ब्रजेश ताम्रकार द्वारा उक्त शासकीय भूमि पर दुकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाकर जमीन को मुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक रेखा शुक्ला, पटवारी चंद्रिका प्रसाद खरें, शत्रुहन मिश्रा, अनिता साहू, संदीप देशमुख, पुलिस विभाग के अधिकारी, पंचायत जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article