Vedant Samachar

प्रदेश में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, सीएम ने की अफवाहों से बचने की अपील

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 10 मार्च (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आम लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। राज्य में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्टॉक की लगातार निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

Share This Article