Vedant Samachar

CG BREAKING:CM विष्णुदेव साय ने कैबिनेट बैठक ली, कुछ देर में आएंगे फैसले

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,10 मार्च (वेदांत समाचार)। CM विष्णुदेव साय ने विधानसभा में कैबिनेट की बैठक ली। कुछ देर में फैसले आएंगे। CM साय ने बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक ली सीएम विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने सभी से कहा,मीडिया प्रकोष्ठ की पूरी टीम समर्पण, सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचा रही है।

मुझे विश्वास है कि यह टीम जन-जन तक सरकार की नीतियों और योजनाओं की सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुँचाकर भाजपा सरकार और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करेगी तथा प्रदेश की विकास यात्रा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर मीडिया विभाग के संयोजक हेमंत पाणिग्रही समेत पार्टी प्रवक्ता और पैनलिस्ट उपस्थित रहे।

Share This Article