Vedant Samachar

कलेक्टर ने जनदर्शन में संवेदनशीलतापूर्वक सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

Vedant Samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा ,10 मार्च (वेदांत समाचार)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुनी। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जनदर्शन में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए है।

आज जनदर्शन में तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत परसाही निवासी रामलाल यादव द्वारा राजस्व रिकार्ड में त्रुटि सुधार करवाने, तहसील चांपा के ग्राम कमरीद निवासी अनुपरेखा सुर्यवंशी द्वारा राशन कार्ड बनवाने, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम कनकपुर निवासी श्रीमती सोनी बाई निवासी द्वारा सेवाभूति में खसरा नंबर दुरूस्त करने, तहसील चांपा के ग्राम बिर्रा निवासी पवन कुमार जांगड़े द्वारा दिव्यांग पेंशन व ट्राईसायकल दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत पुटपुरा निवासी श्रीमती माधुरी राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम कुथुर निवासी श्रीमती बृहस्पति बाई द्वारा नया मीटर लगवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए।

Share This Article