Vedant Samachar

MP NEWS : घर में फांसी पर लटकी मिली 14 साल की बच्ची…

Vedant Samachar
2 Min Read

नरसिंहपुर,10 मार्च । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने पिता के साथ तेंदूखेड़ा में एक किराए के मकान में रहती थी। जब घर के अंदर बच्ची काफी देर तक नजर नहीं आई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, जहां वह फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी बी.एल. त्यागी के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

फिलहाल बच्ची के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा सदमा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article