Vedant Samachar

अमित टमकोरिया को भाजपा झुग्गी झोपड़ी की कमान… सक्रियता को मिला सम्मान

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,10 मार्च (वेदांत समाचार) । आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की है, जिसमे कोरबा के युवा तुर्क भाजपा नेता अमित टमकोरिया के हाथो में जिले की कमान सौंपी गई है । इसके साथ ही लालेश दुबे और रामविलास गोरस्वामी द्वय को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है ।

घोषित कार्यकारिणी में भाजपा के युवा तुर्क नेता अमित टमकोरिया को जिला संयोजक की महती जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा मैदानी स्तर पर मजबूत होकर उभरेगी । अमित टमकोरिया युवाओं के बीच लोकप्रिय एवं तेज तर्रार युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं जाते हैं । भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह जूदेव के कट्टर समर्थक के रूप में जाने जाते है । जिले में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर संजुदेवी राजपूत, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के करीबी माने जाए हैं । लेकिन आंदोलनात्मक स्वभाव इन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाता है ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कार्य प्रारंभ कर भाजपा और युवा मोर्चा में जिले और प्रदेश में कार्य किए है । इनकी नियुक्ति से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है ।

Share This Article