Vedant Samachar

निगम की सामान्य सभा की बैठक शुरू कांग्रेस-बीजेपी की ओर से 38 प्रश्न आए CCTV कैमरों के रखरखाव का मुद्दा उठा

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,10 मार्च (वेदांत समाचार)। रायगढ़ नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक निगम के सभाकक्ष में शुरू हो गई है। बैठक में कुल 15 एजेंडों पर चर्चा की जानी है। बैठक शुरू होते ही पार्षदों की ओर से पूछे जाने वाले प्रश्नों को लॉटरी सिस्टम के माध्यम से निकाला गया। कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों की ओर से कुल 38 सवाल लगाए गए हैं। इन्हीं में से एक सवाल पार्षद शरद सराफ का भी है। उन्होंने वार्ड क्रमांक 12 में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव और उनकी स्थिति को लेकर सवाल उठाया है।

वार्ड क्रमांक 12 पूर्व सभापति जयंत ठेठवार का वार्ड है। हालांकि, बैठक के दौरान जब यह प्रश्न आया, तब न तो सवाल लगाने वाले पार्षद शरद सराफ और न ही संबंधित वार्ड के पार्षद सभाकक्ष में मौजूद थे। इस वजह से उस प्रश्न पर तत्काल चर्चा नहीं हो सकी और प्रश्नावली को आगे बढ़ा दिया गया। नगर निगम की इस सामान्य सभा में शहर के विकास कार्यों, अधोसंरचना, सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जानी है। बैठक में पार्षदों के सवालों के जवाब निगम प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों की ओर से दिए जाएंगे।

Share This Article