Vedant Samachar

हनी-ट्रैप,बर्थडे में युवक को बुलाया, महिला मित्र से संबंध बनवाए महिला ने छिपकर वीडियो बनाया, स्क्रीनशॉट भेजकर 1 लाख मांगे

Vedant Samachar
4 Min Read

बिलासपुर,10 मार्च (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में महिला ने बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया। इसके बाद अपनी परिचित की एक अन्य महिला को कमरे में भेजकर दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया। अब महिला वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर युवक को ब्लैकमेल कर रही है और 1 लाख रुपए की डिमांड कर रही है।

मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पीड़ित युवक के पास के ही गांव में रहती है। उसने अपने बेटे के बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को घर बुलाया, जहां पहले से ही एक अन्य महिला मौजूद थी। कमरे में दोनों ने संबंध बनाए। इस दौरान घर पर बुलाई महिला ने दोनों का वीडियो बना लिया।

बाद में युवक को स्क्रीनशॉट भेजकर पैसों की डिमांड करने लगी और नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया है। युवक का आरोप है कि फंसाने के लिए बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर पूरी योजना तैयार की गई थी। पचपेड़ी थाने के टीआई राज सिंह ने बताया कि केंवतरा आवासपारा का रहने वाला नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) प्राइवेट जॉब करता है। शिकायत में उसने बताया कि उसकी पहचान एक महिला से है, जो पास के गांव में रहती है। 1 फरवरी को महिला के बेटे का बर्थडे था।

बर्थडे के बहाने महिला ने युवक को घर बुलाया। उस समय युवक की परिचित की दूसरी महिला भी वहां मौजूद थी। जो कि उसकी दोस्त थी। शाम को वह परिचित महिला के घर पहुंचा। वहां पहले से एक कमरा खाली रखा गया था। महिला ने युवक और उसकी महिला मित्र को उस कमरे में भेज दिया।

युवक का कहना है कि महिला को पहले से उसकी दोस्ती और अंतरंग संबंध की जानकारी थी। कमरे में युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि उसी दौरान महिला ने दोनों का वीडियो बना लिया। युवक का आरोप है कि कुछ दिन बाद महिला ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा। साथ ही बताया कि उसके पास पूरा वीडियो मौजूद है। महिला ने युवक से 1 लाख रुपए की मांग की।

रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के तरीके को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ मौजूद महिला की भी इस साजिश में भूमिका हो सकती है। युवक का कहना है कि उसे फंसाने के लिए जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर पूरी योजना तैयार की गई थी।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि युवक के साथ संबंध बनाने वाली महिला की ब्लैकमेलिंग में क्या भूमिका है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article