Vedant Samachar

मेडिकल कॉलेज परिसर में कबाड़ गाड़ियों में आग, कई वाहन जलकर खाक, वीडियो…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,09 मार्च (वेदांत समाचार)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को पीछे खड़ी कबाड़ गाड़ियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का घना गुबार पूरे इलाके में फैल गया। आग की चपेट में आकर कई पुराने वाहन जलकर खाक हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके पास ही डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की आवासीय कॉलोनी स्थित है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बन गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से कबाड़ वाहन खड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व की हरकत से आग लगी हो सकती है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share This Article