जन-जन तक पहुंचने शासन की महत्वपूर्ण योजना सुशासन तिहार-सभापति नूतन सिंह – vedantsamachar.in

जन-जन तक पहुंचने शासन की महत्वपूर्ण योजना सुशासन तिहार-सभापति नूतन सिंह

कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में लगाया गया तीसरा शिविर

कोरबा 14 मई 2026। नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने सुशासन तिहार शिविर को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार का यह आयोजन जन-जन तक पहुंचने एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना है। उन्होने आमनागरिकों से अपील करते हुये कहा कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतों व समस्याओं को रखें तथा उनका त्वरित समाधान पाते हुये शासन की इस जनहितैषी योजना का लाभ उठायें।
निगम के कोसाबाड़ी जोन कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने शिविर को संबोधित करते हुये आगे कहा कि हम सबने यह देखा है कि विगत लगभग एक, सवा वर्ष के दौरान नगर निगम कोरबा ने अनेकों उपलब्धियॉं अर्जित की हैं, यह सब निश्चित रूप से ट्रिपल इंजन सरकार के कारण संभव हुआ है, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय अच्छा कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में आयोजित किये जा रहे सुशासन तिहार शिविर जनसमस्याओं व शिकायतों को तत्काल दूर करने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं, इन शिविरों में आमजन की शिकायतों का त्वरित निदान हो रहा है। उन्होने आगे कहा कि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अगुवाई में कोरबा का तेजी से विकास हो रहा हैद्य
मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुशासन तिहार शिविर निश्चित रूप से समस्यामुक्ति केन्द्र का स्वरूप धारण कर रहे हैं, यहॉं पर जो भी शिकायतें या समस्याएं रखी जाती है, उनका तत्काल समाधान हो रहा है।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के कोसाबाड़ी जोन की उपलब्धियों व विकास कार्यो पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुये कहा कि कोसाबाड़ी जोन एवं सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र का एक सुनियोजित कार्ययोजना के तहत विकास किया जा रहा है।
शिविर में जिले के विभिन्न विभागो द्वारा संचालित शासन की विविध जनकल्याणकारी व लोकहितैषी योजनाओं की विस्तार से जानकारी आमनागरिकों को दी गई तथा इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने, योजनाओं से जुडऩे का आग्रह किया गया। शिविर के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को उनके लाभ से लाभांवित किया गया, इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत रामकुमार जायसवाल को आवासगृह की चाबी तथा मुकेश कुमार, राजमति साहू, लक्ष्मी केंवट व हीराबाई वस्त्रकार को आवास स्वीकृति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किये गये। इसी प्रकार हितग्राही रमेश सिंह वृद्धावस्था पेंशन, हितग्राही जुड़ाखन विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि योजना से आर्थिक सहायता भी दी गई, वहीं कार्तिक बाई व्हीलचेयर, सुरेन्द्र कुमार छड़ी तथा रामकुमारी को श्रवण यंत्र प्रदान किये गये, वहीं बसंती बाई, दुर्गा महंत तथा लक्ष्मी बैस को राशन कार्ड प्रदान किये गये। आयोजन के दौरान पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, ममता यादव, अजय गोंड़, लक्ष्मण श्रीवास, कृपाराम साहू, रविसिंह चंदेल, मुकेश राठौर, पंकज देवांगन, सुखसागर निर्मलकर, राकेश वर्मा, सुभाष राठौर, चन्द्रकली जायसवाल, राधा महंत, अजय विश्वकर्मा, रवि शर्मा, नारायण दास महंत, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विपिन मिश्रा, अश्वनी दास, अंजूला अनंत, रमेश सूर्यवंशी आदि के साथ जिले के समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण, निगम के अधिकारी कर्मचारीगण एवं काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।