Vedant Samachar

शहर में बेखौफ लुटेरे, NH-53 पर स्थित पेट्रोल पंप में लूट की बड़ी वारदात

Vedant Samachar
1 Min Read

महासमुंद,09 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेका में बीती रात लुटेरों ने नेशनल हाईवे 53 पर स्थित अमित अग्रवाल के HP पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

चाकू की नोक पर वारदात

जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात तकरीबन 02:18 बजे की है। एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने वहां तैनात सेल्समैन हेमन्त साहू और रोहन साहू को घेर लिया और उन पर चाकू अड़ा दिया। बदमाशों ने सेल्समैन के पास रखे 36 हजार 5 सौ रुपये नकद और एक मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद हुए लुटेरे

लूट की यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Share This Article