Vedant Samachar

पांच सालों में नहीं बन सका ढनढनी का नवीन पंचायत भवन

Vedant samachar
2 Min Read
  • पंचायत कार्यों में रुचि नहीं दिखा रहे सरपंच-सचिव, खुद के बैठने तक की नहीं व्यवस्था, पांच वर्ष से पंचायत भवन अधूरा ।

लखन गोस्वामी / कोरबा, 09 मार्च (वेदांत समाचार)। करतला जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में चयनित जनप्रतिनिधि सरपंच एवं वहां पदस्थ पंचायत सचिव विकास कार्यों के प्रति रूचि नहीं दिखा रहे हैं । मामला ग्राम पंचायत ढनढनी का है। जहां पांच वर्ष से नवीन पंचायत भवन अधूरा पड़ा है। जनप्रतिनिधियों के बैठने तक की व्यवस्था पंचायत के पास नहीं है। ग्राम पंचायत ढनढनी में पांच वर्ष से नवीन पंचायत भवन निर्माणाधीन है जिसका निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। पंचायत में पदस्थ सचिव भी ज्यादातर समय पंचायत कार्यों में रुचि नहीं दिखाते और नदारत रहते है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ढनढनी में निर्माणाधीन नवीन पंचायत भवन जिसके लिए। सन 2020 – 21 में खनिज न्यास से राशि 3 लाख रु जारी हुआ जिसमें से 2 लाख 40 हजार रु आहरण कर लिया गया है तथा मनरेगा से सामाग्री के लिए 6,84,350/- रूपये एवं मजदूरी के लिए 1,12,860/- रूपये का भुगतान हो चुका है । मनरेगा से नवीन पंचायत भवन के निर्माण में 7,97,210/- रूपये एवं खनिज न्यास मद से 240000/- रूपये कुल 10,37210/- रुपये खर्च करने के बाद भवन रिकॉर्ड में तो कम्पलीट दिख रहा है जबकि वास्तविकता इससे काफी अलग है। निर्माण स्थल पर कार्य संबंधित कोई बोर्ड नहीं लगा है और आज पर्यंत तक निर्माणाधीन नवीन पंचायत भवन में न तो दरवाजे खिड़की लगे हैं और न ही विद्युत कनेक्शन हुआ है जबकि निर्माण बीते पांच साल से चल रहा है। 10,37210/- रूपये खर्च करने के बाद आज तक अनुपयोगी एवं खंडहर में तबदील होने के कगार पर हैं नवीन पंचायत भवन।

इंजीनियर, एसडीओ एवं सीईओ की सतत् निगरानी में निर्माण कार्य होता हैं लेकिन अधिकारीयों की निष्क्रियता की वजह से सफेद हाथी बनकर रह गया नवीन पंचायत भवन।
अधूरे कार्यों के संबंध में पक्ष जानने सचिव को फोन किया गया पर उन्होंने फोन नही उठाया।

Share This Article