कनकेश्वरधाम ग्राम कनकी में हरिहर यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा 23 फरवरी से

धनेश्वर राजवाड़े

कोरबा 16 फरवरी (वेदांत समाचार) कनकेश्वरधाम कनकी में कनकेश्वर महादेव एवं कनकेश्वरी महामाया मंदिर के पवित्र प्रांगण में श्री हरिहर यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा का आयोजन जन कल्याण हेतु रखा गया है। कार्यक्रम दिनांक-23/02/2022 से प्रारंभ होगी एवं 27/02/ 2022 को समापन होगा। कथावाचक एवं यज्ञाचार्य पं. विनय मिश्र महाराज रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक पुरूषोत्तम प्रसाद ने बताया कि 23 फरवरी को कलश यात्रा के साथ श्री हरिहर यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा प्रारंभ किया जायेगा। वहीं 27 फरवरी को कथा विश्राम, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, भण्डारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक रूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक यज्ञ एवं ग्रह शांति हवन किया जाएगा। वहीं दोपहर 3:00 बजे 6:00 बजे तक कथा प्रवचन किया जायेगा एवं प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से संध्या आरती व कीर्तन-भजन का आयोजन किया जाएगा।