फतेहपुर के कर्बला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री बघेल

फतेहपुर/रायपुर15 फ़रवरी (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को यूपी के फतेहपुर जिला के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे फतेहपुर के हुसैनगंज पहुंचेंगे। यहां कर्बला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल शाहपुर चौकी से अलीपुर डोर टू डोर कैंपेन में हिस्सा लेंगे। वहीं दोपहर 3 बजे फतेहपुर के खागा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे शाम होते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ से होते हुए जालंधर पंजाब के लिए रवाना होंगे।