Vedant Samachar

कोरबा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सबसे बड़ी टीम एक ही छत के नीचे, NKH ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 05 मार्च (वेदांत समाचार)। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देते हुए NKH Group of Hospitals ने मरीजों के लिए विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों के अनुभवी डॉक्टरों की बड़ी टीम उपलब्ध कराई है। अब कोरबा और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार NKH ग्रुप में ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, पीडियाट्रिक्स, जनरल मेडिसिन, मस्तिष्क रोग, श्वसन रोग, कैंसर रोग, फिजियोथेरेपी, स्किन रोग और डायलिसिस सहित कई विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर एक ही छत के नीचे सेवाएं दे रहे हैं।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, ICU, NICU, न्यूरो ICU, ट्रॉमा केयर, एडवांस डायलिसिस यूनिट, कैथ लैब और आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य कोरबा और आसपास के लोगों को शहर में ही उच्च स्तरीय और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

NKH ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, न्यू कोरबा हॉस्पिटल मंगलम विहार, कोसाबाड़ी में स्थित है। किसी भी जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए मरीज 8602599122 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article