Vedant Samachar

ब्रेकिंग कोरबा: होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू व सर्जरी ब्लेड से हमला, चार लोग घायल

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा,04 मार्च 2026। होली के मौके पर सिटी कोतवाली क्षेत्र में नशेड़ियों का कहर देखने को मिला। सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशे में धुत युवकों ने चाकू और ऑपरेशन में उपयोग होने वाले सर्जरी ब्लेड से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना में परवीन कुमार बरेठ और मुकेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि धन सिंह और मोहन ठाकुर को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले युवक मोती सागरपारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी युवक आदतन अपराधी और नशे की लत के शिकार बताए जा रहे हैं।

मोहल्ले वासियों का कहना है कि सीतामढ़ी क्षेत्र में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसी के चलते इलाके में आए दिन चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस की ओर से इस पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सका है।

घटना के बाद बड़ी संख्या में बस्तीवासी सिटी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article