Vedant Samachar

होली से पहले 17 IPS समेत राज्य पुलिस अफसरों का ट्रांसफर.. बड़े पैमाने पर हटाये गए SSP लेवल अधिकारी

Vedant Samachar
3 Min Read

गुवाहाटी,03मार्च : आने वाले दिनों में असम राज्य में विधानसभा चुनाव होने है। वही इस चुनाव से पहले असम सरकार ने सोमवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक़ 17 आईपीएस और एपीएस अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नई जगहों पर तैनाती की गई है।सरकार ने सभी प्रभावित अफसरों को 5 मार्च या उससे पहले अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी), पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) और दुसरे सीनियर पदों पर बदलाव किया गया है। जारी लिस्ट के मुताबिक गुवाहाटी के कहिलीपारा के फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय के डाइरेक्टर डॉ. रॉबिन कुमार, आईपीएस (आरआर-2013) का तबादला करते हुए उन्हें दरांग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पद पर तैनात किया गया है। (IPS Transfer and Posting List Issued) वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अपना नया पदभार संभालेंगे और हेमंत कुमार दास, एपीएस का स्थान लेंगे। नीचे देखें पूरी सूची

क्रमअधिकारी का नामवर्तमान पदनई तैनाती
1डॉ. रॉबिन कुमार, आईपीएस (आरआर-2013)निदेशक, फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय, कहिलीपारा, गुवाहाटीएसएसपी, दरांग
2मोहन लाल मीना, आईपीएस (आरआर-2016)एसएसपी, बोंगाईगांवनिदेशक, फोरेंसिक विज्ञान निदेशालय, असम
3पंकज यादव, आईपीएस (आरआर-2017)एसएसपी (वी एंड एसी-जी), श्रीमंतपुर, गुवाहाटीएसएसपी, बाजाली
4पार्थ प्रोतिम दास, आईपीएस (आरआर-2018)एसएसपी, कछारएसएसपी, नागांव
5सोमालिन सुभदर्शनी, आईपीएस (आरआर-2019)कमांडेंट, एपीटीसी, डेरगांवअतिरिक्त प्रभार – ईआरएसएस (112), असम
6हेमंत कुमार दास, एपीएस (डीआर-1997)एसएसपी, दरांगएसएसपी (वी एंड एसी-जी), श्रीमंतपुर
7स्वप्ननील डेका, एपीएसएसएसपी, नागांवएसएसपी, धेमाजी
8हितेश चंद्र राय, एपीएस (डीआर-1997)एसएसपी, धेमाजीकमांडेंट, एपीटीसी, डेरगांव
9सिंघा राम मिली, एपीएसएसएसपी, दक्षिण सालमाराकमांडेंट, प्रथम एएफपीएफ बटालियन, बसिष्ठा
10मृणाल डेका, एपीएस (डीआर-2004)डीसीपी (पूर्व), गुवाहाटीएसएसपी, दक्षिण सालमारा
11नुमल महात्ता, एपीएस (डीआर-2004)डीसीपी (पश्चिम), गुवाहाटीएसएसपी, बोंगाईगांव
12संजीव कुमार सैकिया, एपीएस (डीआर-2004)एसएसपी, कामरूपएसएसपी, कछार
13तबू राम पेगू, एपीएस (डीआर-2004)एसएसपी, तामुलपुरडीसीपी (पूर्व), गुवाहाटी
14सुमन चक्रवर्ती, एपीएस (डीआर-2004)एसएसपी, बाजालीएसएसपी, तामुलपुर
15बालीन देउरी, एपीएस (डीआर-2004)कमांडेंट, प्रथम एएफपीएफ बटालियनडीसीपी (पश्चिम), गुवाहाटी
16सुभाषिश बरुआ, एपीएस (डीआर-2004)एसएसपी, शिवसागरएसएसपी, कामरूप
17पापोरी चेतिया, एपीएस (डीआर-2010)प्रधानाध्यापक, लाचित बरफुकन पुलिस अकादमीएसएसपी, शिवसागर
Share This Article