Vedant Samachar

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,02मार्च (वेदांत समाचार) । मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामला उस समय सामने आया जब शुक्रवार सुबह धनगंवा निवासी राजू लहरिया के घर युवती की लाश फांसी पर लटकी मिली।

पूछताछ में पता चला कि युवती मंगलवार को मेला देखने के नाम पर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। बाद में राजू ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि वह उसके घर पर है और उसे ले जाने को कहा। परिजनों के इनकार करने पर उसने पुलिस को सूचना दी। समझाइश के बाद भी युवती नहीं लौटी।

शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने राजू पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Share This Article