Vedant Samachar

कोरबा में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 19 मार्च (वेदांत समाचार)। कोरबा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्ती नहीं हो पाई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे कर्मियों ने शव को देखा और रेलवे पुलिस को सूचित किया।

मानिकपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्ती का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस इस मौत को संदेह के नजर से भी देख रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव की शिनाख्ती के लिए प्रयास किया जा रहा है और जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

Share This Article