राजू तिवारी,कोरबा,02 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राजस्व एवं कैबिनेट मंत्री तथा कोरबा क्षेत्र के विकास पुरुष के रूप में विख्यात जयसिंह अग्रवाल की जयंती उनके निज निवास पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री एवं रायगढ़ प्रभारी रजनीश तिवारी तथा पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव नवीन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। जयंती समारोह के दौरान केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने जयसिंह अग्रवाल को कोरबा के विकास में उनके योगदान के लिए स्मरण करते हुए उन्हें “विकास पुरुष” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हित में उनके कार्य सदैव याद किए जाएंगे।
इस अवसर पर कटघोरा मंडी उपज के पूर्व अध्यक्ष रामनारायण कश्यप, अरविंद सिंह, राशिद खान, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कार्स सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
