Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन में आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित का सम्मान

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (CASA) की ओर से आयोजित सम्मेलन में आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित अधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा किए।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका शासन की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह किया।

पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी तक अगर पहुंच सहज और सुलभ हो तो फरियादी का आधा दर्द वहीं खत्म हो जाता है। उन्होंने प्रशासन में दायित्व संभाल रही महिलाओं से अपने खानपान और आराम का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर आईएएस पदोन्नत अधिकारियों में संतोष कुमार देवांगन, आशुतोष पांडेय, हीना अनिमेश नेताम, लोकेश चंद्राकर, रीता यादव, प्रकाश कुमार सर्वे को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, निर्वाचन से नियुक्त नए पदाधिकारियों में अजय त्रिपाठी (अध्यक्ष), उमाशंकर बंदे (महासचिव), धनंजय नेताम (सहसचिव), नवीन भगत (कोषाध्यक्ष) को नियुक्त किया गया।

सेवानिवृत्त अधिकारियों में प्रमोद शांडिल्य, ओंकार यदु, संजय दीवान, अशोक कुमार घृतलहरे, जोगेंद्र नायक को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, नए चयनित डिप्टी कलेक्टर्स में 2024 बैच की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे शुभांगी गुप्ता और शुभम देव को सम्मानित किया गया।

Share This Article