कोरबा नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्यवाई, बालको मुख्य मार्ग किनारे हटाया अतिक्रमण

कोरबा,11 फरवरी (वेदांत समाचार)। अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाई की जा रही है। रामपुर से बालको जाने वाले मुख्य मार्ग के समीप अतिक्रमण की बाढ़ सी आ गई थी। इस मार्ग किनारे शराब दुकान भी संचालित है साथ ही अवैध कब्जाधारियों की वजह से मार्ग भी संकरा होने लगा था। नगर निगम आयुक्त के शख्त निर्देश के बाद आज सुबह से ही मेन मार्ग के अतिक्रमण को जेसीबी से ढहाया जा रहा है। शहर के निगम क्षेत्र में अनेकों स्थान पर कब्जाधारियों ने अवैध तरीके से अपना कब्जा जमा लिया है बताया तो यह भी जा रहा है कि भूमाफियाओं द्वारा शासकीय ज़मीन को बिक्री करने का खेल भी चल रहा है। तो क्या अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में हो रहे अतिक्रमण को हटाने का काम बदस्तूर जारी रहेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा