क्यों UPI Payment हो जाती है फेल और कट जाते हैं पैसे? ये हैं 4 बड़े कारण – vedantsamachar.in

क्यों UPI Payment हो जाती है फेल और कट जाते हैं पैसे? ये हैं 4 बड़े कारण

Digital India का दौर है जनाब और UPI हम लोगों की जिंदगी का अब अहम हिस्सा बन चुका है. हर दिन करोड़ों लोग रोजमर्रा का सामान खरीदने के लिए UPI Payment करते हैं, लेकिन कई बार पेमेंट करते टाइम ऐसा होता है कि यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल या फिर पेंडिंग शो करने लगती है. टेंशन तो तब होने लगती है जब सामने वाले को पैसे भी न मिले और अकाउंट से पैसे भी कट जाए. इसके पीछे एक नहीं बल्कि हम आज आप लोगों को 4 कारण बताने वाले हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए.

Paytm के ब्लॉग पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, जब भी आपकी यूपीआई ट्रांजैक्शन बीच में ही फंस जाती है तो इसके पीछे चार बड़े कारण हो सकते हैं, आइए आपको एक-एक कर चारों के बारे में बताते हैं.

पहला कारण, नेटवर्क कनेक्टिविटी में समस्या: लेन-देन के दौरान खराब इंटरनेट कनेक्शन के कारण ट्रांसफर फेल हो सकता है.
दूसरा कारण, सर्वर डाउनटाइम: बैंक सर्वर या UPI इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेनेंस के कारण लेन-देन बीच में ही रुक सकता है.
तीसरा कारण, सिस्टम ओवरलोड: Peak Hour जैसे त्योहारों और सेल इवेंट्स के दौरान ज्याजा ट्रैफिक होने से प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है.
चौथा कारण, API गेटवे का फेल होना: बैंकिंग सिस्टम और UPI ऐप्स के बीच संचार में रुकावट भी पेमेंट फेल का कारण हो सकता है.

UPI Payment Failed Refund Time
बहुत बार पैसे तो कट जाते हैं लेकिन तुरंत रिफंड यानी पैसे वापस नहीं आते. ऐसे में आप लोगों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि नियम क्या कहता है? ज्यादातर असफल UPI ट्रांजैक्शन अपने-आप वापस आ जाते हैं. RBI के अनुसार, अगर कोई ट्रांज़ैक्शन असफल हो जाता है, लेकिन आपके खाते से पैसे कट जाते हैं तो पैसे T+1 वर्किंग डे के अंदर आपके खाते में वापस जमा हो जाने चाहिए.