नई दिल्ली,26फरवरी: भारत सहित दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता हलाकान है। पाकिस्तान सहित कई देशों में हर 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट तय किए जाते हैं। वहीं, भारज में रोजाना पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी किए जाते हैं। आज भी भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। जारी कीमत के अनुसार आज भी ईंधन के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुछ राज्यों और शहरों में टैक्स के चलते पेट्रोल-डीजल के रेट में मामूली बदलाव देखने को मिला है। तो चलिए जानते हैं कि आज भारत के अलग-अलग राज्यों में क्या है ईंधन का रेट?
अगर भारत की बात करें तो आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलवा नहीं हुआ है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल आज भी पोर्ट ब्लेयर में ₹82.46 प्रति लीटर और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है?
वहीं, बात करें दुनिया में सबसे सस्ते ईंधन की तो लीबिया दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचता है। यहां भारत में मिलने वाले एक कप चाय से भी कम कीमत पर एक लीटर पेट्रोल मिल जाता है। लीबिया में पेट्रोल 2.15 प्रति लीटर के रेट से मिलता है। जबकि डीजल यहां 1.50 रुपए प्रति लीटर बिकता है। यानी एक कप चाय की कीमत में करीब 5 लीटर पेट्रोल यहां मिल रहा है। भारत के अधिकतर शहरों में एक कप चाय की कीमत 10 से 15 रुपए के बीच है।
