[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

भारतीय बाजार में धमाका करने आ रहा है Phonpe, लाने जा रहा है इतना बड़ा आईपीओ

देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट प्रोवाइडर फिनटेक कंपनी Phonpe भारत में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. इसके लिए कंपनी अगस्त में सेबी के पास प्राइमरी दस्तावेज जमा करा देगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोनपे के आईपीओ का साइड काफी बड़ा होगा. कंपनी इश्यू के 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,525 करोड़ रुपये जुटाएगी.

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फोनपे ने आईपीओ को लाने के उसकी ऑफरिंग को मैनेज के लिए कोटक महिंद्रा, जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, सिटीग्रुप इंक औक मॉर्गन स्टेनली से संपर्क किया है. कंपनी से जुड़े लोगों के मुताबिक, आईपीओ की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा करने की योजना बना रही है.

कब शुरू हुई कंपनी
फोनपे की शुरुआत साल 2015 में हुई थी. अभी कंपनी के पास 610 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं और यह प्रतिदिन 340 मिलियन रुपये के लेनदेन को संभालता है. साल 2023 में कंपनी ने रिबिट कैपिटल, टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट और टीवीएस कैपिटल फंड्स से 100 मिलियन डॉलर जुटाए, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 12 बिलियन डॉलर हुआ है. इसके बारे में कंपनी ने खुद जानकरी दी है.

खबर अपडेट हो रही है….

[metaslider id="133"]