Vedant Samachar

Korba ब्रेकिंग : भीषण हादसे के बाद राताखार चौक पर चक्काजाम, ट्रेलर ने बाइक सवार महिला-युवक को कुचला…गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 19 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस से पौने 11 बजे के बीच शहर के राताखार चौक पर एक भीषण हादसा हो गया। चैक पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक- सीजी 12 एयू 2007 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग करते हुए एक बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार एक महिला और युवक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर के पहिए महिला के पैरों के उपर से गुजर गए। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चौक पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम होने से राताखार चौक से लेकर राताखार-गेवराघाट नहर पुल तक भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभालने के प्रयास में जुट गई थी। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया।

Share This Article