Vedant Samachar

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सीएमडी ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 21 फरवरी (वेदांत समाचार)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात राजभवन में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

भेंट के दौरान एसईसीएल की विभिन्न गतिविधियों, उत्पादन उपलब्धियों, मानव संसाधन विकास तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही कंपनी द्वारा संचालित सामाजिक दायित्व (CSR) कार्यक्रमों और स्थानीय समुदायों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास भी उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की मानव संसाधन नीतियों एवं कर्मचारी कल्याण से संबंधित पहलों पर प्रकाश डाला।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने एसईसीएल द्वारा क्षेत्रीय विकास और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सकारात्मक पहल जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Share This Article