कोरबा, 05 दिसंबर (वेदांत समाचार) – सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बालको में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संजय रे, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बालको हॉस्पिटल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका सेठिया, सचिव राहुल सेठिया और विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों की प्रतिभा का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन नंदिनी यादव और नीतू सिंह ठाकुर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन गरिमा दलेला द्वारा व्यक्त किया गया। स्कूल परिसर में उत्सव का माहौल पूरे समय बना रहा और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



