Vedant Samachar

Accident News: पिकअप और इक्को वाहन में टक्कर पिता की मौत 3 बच्चे घायल

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,22 दिसंबर (वेदांत समाचार)। जिला में पिकअप के चालक ने इक्को वाहन को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे इक्को वाहन में सवार व्यवसायी की मौत हो गई। वहीं उसके 3 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कमोसिनडांड का रहने वाला पौलाराम भगत 36 साल रविवार को अपने पुत्र अर्पण भगत 9 साल, अरूणा भगत 7 साल व अंशु भगत 5 साल को लेकर लेकर धरमजयगढ़ साप्तहिक बाजार गया था।

सभी इक्को वाहन से व्यवासय करने वहां पहुंचे थे। दिन भर दुकान लगाने के बाद देर शाम इक्को वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे मिरीगुड़ा यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही पिकअप के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए इक्को वाहन को जबरदस्त ढंग से ठोकर मार दिया।

इससे वाहन का सामने हिस्सा तो क्षतिग्रस्त हुआ। साथ इक्को वाहन में सवार पौलाराम के जबड़ा व पैर में गंभीर चोट पहुंची। साथ ही उसके तीनों बच्चों को गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पौलाराम की पत्नी सुनीता भगत को दी गई।

ऐसे में जब वह घटना स्थल पर पहुंची, तो उसे जानकारी मिला कि सभी को ईलाज के लिए धरमजगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया।

तब सुनीता के अस्पताल पहुंचने पर उसने देखा कि उसके पति की मौत हो चुकी है और बच्चे घायल हैं। जिसके बाद उसने मामले की सूचना धरमजयगढ़ थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया। इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीताराम धु्रव ने बताया कि आरोपी को घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 184-MOT, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article