Vedant Samachar

कोरबा : पति ने पत्नी और मां-बहन पर चापड़ से किया हमला इलाज के दौरान पत्नी की मौत…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,21फरवरी (वेदांत समाचार)। कोरबा में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी, मां और बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में हुई थी। आरोपी पति रामेश्वर साहू ने अपनी पत्नी सुकृता साहू पर कमरे के अंदर चापड़ से हमला किया।

जब सुकृता की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां सांवन साहू और बहन निर्मला साहू उसे बचाने आईं, तो रामेश्वर ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

जहां पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। पत्नी की शिकायत पर रामेश्वर साहू एक साल पहले भी जेल जा चुका था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि विवाद का कारण चरित्र शंका और पैसों की मांग थी।

Share This Article