रायपुर, 13 मई (वेदांत समाचार)। Chhattisgarh Public Service Commission द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य के 33 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 1 लाख 37 हजार 323 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक माप परीक्षण के बाद कुल 63 हजार 342 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए अर्ह घोषित किया गया है।
परीक्षा के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें Raipur, Bilaspur, Durg, Jagdalpur, Korba, Janjgir, Raigarh, Ambikapur सहित सभी 33 जिले शामिल हैं।
इसके अलावा कोरिया (बैकुंठपुर), धमतरी, दंतेवाड़ा, जशपुर, कवर्धा, उत्तर बस्तर कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 15 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट CGPSC Official Website से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
आयोग ने यह भी बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक, SMS या अन्य माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

