Vedant Samachar

क्या है Generative AI? जानिए ये कैसे बदल रही है हमारी डिजिटल दुनिया

Vedant samachar
3 Min Read
Oplus_16908288

Generative AI Course: आज के मॉडर्न डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है. पहले जहां कंप्यूटर केवल दिए गए इंस्ट्रक्शन मानते थे, वहीं अब वे खुद से सोचने और नया कंटेंट बनाने में भी सक्षम हो गए हैं. इसी चेंज का रिजल्ट है Generative AI. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक बेहतरीन ब्रांच है, जो सिर्फ डिटेल्स को समझने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि टेक्स्ट, इमेज, म्यूजिक, वीडियो और यहां तक कि कंप्यूटर कोड भी तैयार कर सकती है. आइए जानते हैं कि Generative AI क्या है और यह कैसे काम करता है. 

Generative AI क्या है ? 

जनरेटिव AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक टेक्नीक है, जो नए और ओरिजिनल कंटेंट को खुद से तैयार कर सकती है. Generative AI की खास बात यह है कि यह बड़े डेटा से सीखकर इंसानों की तरह क्रिएटिव काम कर सकती है. यही कारण है कि इसे फ्यूचर की सबसे प्रभावशाली टेक्नीक में से एक माना जा रहा है. आज एजुकेशन, बिजनेस, मीडिया और टेक्नोलॉजी जैसे कई सेक्टर में Generative AI का यूज तेजी से बढ़ रहा है. OpenAI द्वारा डेवलप ChatGPT ने लिखने, पढ़ाई और ऑफिस के कामों को आसान बना दिया है. अब लोग कुछ ही सेकंड में आर्टिकल, ईमेल, प्रेजेंटेशन और आइडिया तैयार कर सकते हैं. 

यह कैसे काम करती है?

Generative AI बड़े डेटा से सीखकर नया कंटेंट बनाने वाली टेक्नीक है. ऐसे में काम करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है- 

डेटा कलेक्शन: सबसे पहले AI को बहुत बड़े डेटा से ट्रेन किया जाता है, जैसे टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो 

ट्रेनिंग प्रोसेस: यह मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग मॉडल्स की मदद से डेटा में पैटर्न पहचानना सीखती है. 

न्यूरल नेटवर्क: Generative AI खास तरह के न्यूरल नेटवर्क (जैसे Large Language Models) का यूज करती है, जो इंसानी दिमाग की तरह डिटेल्स को प्रोसेस करते हैं. 

रिस्पॉन्स जनरेशन: जब आप कोई सवाल पूछते हैं, तो AI आपके वर्ड को समझकर सीखे हुए पैटर्न के बेसिस पर नया जवाब तैयार करती है. 

फ्यूचर इन Generative AI

आने वाले समय में Generative AI एजुकेशन, हेल्थकेयर, मनोरंजन और बिजनेस के सेक्टर में ज्यादा यूजफुल साबित होगा. यह इंसानों के काम को आसान बनाएगा. साथ ही आज OpenAI जैसे इंस्टीट्यूट और Google, Microsoft जैसी बड़ी कंपनियां इस टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही हैं, जिससे फ्यूचर और भी बेहतर होने वाला है. 

Share This Article