कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर जाना बुज़ुर्गों को हालचाल लिया आवास सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा

कोरबा 3 फरवरी (वेदांत समाचार)। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज सुबह नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचीं। आश्रम में निवासरत बुज़ुर्गों को हालचाल जाना और आवास सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था ने आश्रम के संचालन की जानकारी दी और जरूरी आवश्यकताओं के बारे में बताया। कलेक्टर ने वृद्धाश्रम का बेहतर तरीके से संचालन किए जाने को लेकर प्रशंसा की और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान एसडीएम कोरबा श्री पैकरा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, निगम के जोन प्रभारी तपन तिवारी, आश्रम के केअरटेकर बीरू यादव आदि मौजूद थे।