नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर इस साल आप नई मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो, इस समय आपके पास विकल्प ही विकल्प है, क्योंकि पिछले महीने जनवरी 2022 में एक से बढ़कर एक धांसू बाइक्स लॉन्च हुई हैं। आइये जानते हैं पिछले महीने लॉन्च हुई मोटरसाइकिलों की कीमत से लेकर फीचर्स तक की सारी डिटेल्स।
1-Tork Motors
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्वदेशी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tork Motors ने भारत में नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Kratos को लॉन्च की थी। कंपनी ने इस बाइक को 2 वेरिएंट में पेश किया है, जिसका नाम Kratos और Kratos R है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.02 लाख से शुरू होती है। हालांकि, कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली हैं और इसमें सब्सिडी जुड़ी हुआ है।
2-Komaki Ranger
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी कोमाकी ने 24 जनवरी को देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल कोमाकी रेंजर को लॉन्च की। इस बाइक का लुक Harley Davidson classic जैसा है, जिसके चलते पहले भी कई बार ये चर्चा में रह चुकी है। आइये जानते हैं देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत से लेकर फीचर्स तक की सारी डिटेल्स। Komaki Ranger को भारतीय बाजार में 1.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में सभी एसेसरीज भी शामिल हैं।
3- Honda CBR650R
दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने इंडियन मार्केट में पिछले महीने Honda CBR650R को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया, जिसकी कीमत 9,35,427 रुपये (एक्स-शोरूम, हरियाणा) से शुरू है। ये अपडेटेड 2022 Honda CBR650R मोटरसाइकिल पहले की तुलना में 47 हजार से अधिक महंगी है।
4- 2022 Yamaha FZS 25
दिग्गज टू व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा मोटर इंडिया ने 24 जनवरी को भारतीय बाजार में FZS 25 के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर दिया था। कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों को शानदार राइड एक्सपीरिएंस देना है, जिसके चलते यामाहा ने 2020 में BS6 कंप्लाइंट के साथ लॉन्च इस मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। नई 2022 Yamaha FZS 25 को भारत में 1.43 लाख रुपये, एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में लॉन्च किया गया है।
5-Yezdi
भारतीय बाजार में 13 जनवरी को येज्दी ने अपनी 3 धांसू मोटरसाइकिल को उतारा था, जिसमें येज्दी एडवेंचर, येज्दी स्क्रैम्बलर और येज्दी रोडस्टर नाम शामिल हैं। येज्दी की न्यू लॉन्चिंग बाइक्स में Roadster की कीमत सबसे सस्ती है। इसको घर ले जाने के लिए आपको वेरिएंट अनुसार 1.98 लाख रुपये से लेकर 2.06 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) तक की कीमत चुकानी पड़ेगी, वहीं Scrambler की कीमत 2.05 लाख रुपये से लेकर 2.11 लाख (एक्स -शोरूम) के बीच है। इसमें सबसे महंगी है Yezdi Adventure बाइक, जिसकी कीमत 2.10 लाख से लेकर 2.19 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) तक है।
6-2022 KTM 250 ADV
KTM ने भारत में अपनी 250 सीसी वाली एडवेंचर मोटरसाइकिल 2022 KTM 250 ADV को पिछले महीने 12 जनवरी को लॉन्च की थी। इस अपडेटेड मोटरसाइकिल को इंडियन मार्केट में 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर पेश किया गया है। बता दें, इस एडवेंचर बाइक को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था, उसके बाद से इस रेंज का यह पहला अपडेट है।
7- होंडा CB300R
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड (एचएमएसआई) ने जनवरी 2022 में होंडा CB300R के BS6 कंप्लेंट वर्जन को लॉन्च किया। भारत CB300R का BS6/Euro-5 वर्जन प्राप्त करने वाला पहला देश होगा। Honda CB300R BS6 अपने BS4 की तुलना में थोड़ी ज्यादा पावरफुल होगी। इसे 2 कलर वेरिएंट- मैट स्टील ब्लैक और पर्ल स्पार्टन रेड में पेश किया गया है। आइये जानते हैं इस दमदार मोटरसाइकिल की कीमत से लेकर सारे डिटेल्स। कीमत की बात करें तो, 2022 होंडा CB300R को आप 2.77 लाख (एक्सशोरूम, नई दिल्ली) की कीमत पर आप अपने घर ले जा सकते हैं।