Vedant Samachar

नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री पर IT की रेड कोको कोला ब्रांड के प्रोडक्ट बनाती है कंपनी, रिकॉर्ड-दस्तावेज खंगाल रही टीम…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,17 फरवरी(वेदांत समाचार)। बिलासपुर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में आयकर विभाग (IT) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। टीम सुबह ही फैक्ट्री पहुंची और अंदर मौजूद रिकॉर्ड-दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि, यह कंपनी कोको कोला कोल्डड्रिंक ब्रांड के प्रोडक्ट का निर्माण करती है।

आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम अकाउंट, स्टॉक और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजात खंगाल रही है। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के अंदर-बाहर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग ने एक साथ देश के कई राज्यों में कंपनी से जुड़े प्रतिष्ठानों पर दबिश दी है। नर्मदा ड्रिंक्स से संबंधित अन्य इकाइयों में भी जांच जारी है। फिलहाल, आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या अन्य पहलू सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article