CG ACCIDENT : यात्रियों से भरी बस पलटी, तीन लोग घायल

जशपुर,2 फरवरी (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के दुलदुला इलाके के पास बुधवार सुबह एक भीषण बस दुर्घटना हुई। यात्रियों से भरी बस पलटने से तीन लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि बस जशपुर हाईवे से होते हुए रांची जा रही थी। जब सुबह 5 बजे रायडीह पुल के पास यह बस दुर्घटना हुई।‌ बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पलटी है।

जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने दी जानकारी

इस भयानक बस दुर्घटना की जानकारी देते हुए जशपुर एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों से भरी बस पलटने के बाद सभी घायलों को तुरंत कुनकुरी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज होगा और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बस दुर्घटना की पूरी जानकारी के लिए अभी इंतजार करें।

बता दें कि रिपोर्टरों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल लोगों में एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। बाकी अन्य भर्ती लोगों का इलाज किया जा रहा है।