भारत के वित्त मंत्री सीतारमण का बजट बेहद निराशाजनक : राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा, 2 फरवरी (वेदांत समाचार)। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भारत के वित्त मंत्री सीतारमण के बजट को बेहद निराशाजनक बताते हुए कहा कि इस बजट में युवा वर्ग, किसान, महिलाओं तथा गरीबों के उत्थान की कोई योजना नही है। महंगाई पर 2014 से पहले बड़ी बड़ी बाते करने वालों के बजट में महंगाई पर लगाम लगाने के लिए एक भी शब्द नही है। किसानों के आय में 2022 तक दोगुना करने की बात पर भी इस बजट में एक भी शब्द नही हैं कुल मिलाकर यह बजट सभी वर्गों के लिए निराशाजनक है यह बजट सभी वर्गों के साथ छलावा करने के अलावा और कुछ नही करेगा। मोदी सरकार के पिछले वर्षों के बजट के कार्य अधुरे है वैसा ही इस बजट का होने वाला है।