बिलासपुर, 15 फरवरी (वेदांत समाचार)। थाना रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए दो असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14/02/2026 को थाना रतनपुर पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग और अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और स्थिति की समीक्षा के बाद दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य सोनी (25 वर्ष), निवासी गाँधीनगर रतनपुर, और हर्ष जैन (21 वर्ष), निवासी थानापारा रतनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें सीटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया।
न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
